
कटनी।। धार्मिक आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम शनिवार को कटनी नगर में उस समय देखने को मिला, जब इन्द्रेश उपाध्याय महाराज की अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व नगर के इतिहास की सबसे भव्य, सबसे लंबी और ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन कटनी के धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
सैकड़ों मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर दिया श्रद्धा का संदेश
श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित यह विशाल कलश यात्रा सिद्ध पीठ श्री श्री 1000 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ हुई। विधिविधान से पूजन-अर्चन के पश्चात श्रद्धालु महिलाओं को कलश प्रदान किए गए।
भगवा वस्त्रों में सजी महिलाओं ने सिर पर सुसज्जित कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ यात्रा का शुभारंभ किया इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा कलश यात्रा में परम पूज्य अनंत विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही उन्होंने सर्वप्रथम दक्षिण मुखी बड़े हनुमान जी मंदिर में आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया सुसज्जित बग्गी में विराजमान स्वामी जी महाराज शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बने।
हरि नाम और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा नगर
जैसे-जैसे कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और शंख-नाद के साथ भव्य स्वागत किया धार्मिक ध्वज, भक्ति संगीत और अनुशासित हजारों श्रद्धालुओं की पंक्तियां अपने आप में ऐतिहासिक दृश्य रच रही थीं लंबाई, अनुशासन और सहभागिता के लिहाज से ऐतिहासिक रही यात्रा हजारों की संख्या में पुरुष श्रद्धालु, युवा, बुजुर्ग और मातृशक्ति की सहभागिता ने इस कलश यात्रा को नगर की अब तक की सबसे विशाल एवं अनुशासित यात्रा बना दिया।
31 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव श्री रंगनाथ सेवा समिति, रंगनाथ नगर कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस भुवन पावनी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा व्यास प.पू. पं. श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) अपनी भावपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
विशाल पंडाल, कड़ी सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्थाएं
कथा आयोजन श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर के पीछे, रंगनाथ नगर (साउथ स्टेशन के पास) विशाल एवं सुव्यवस्थित पंडाल में किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन 20 से 30 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड एवं स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
एलईडी स्क्रीन और यूट्यूब से देश-विदेश तक पहुंचेगी कथा
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 9 विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं भक्तिपथ यूट्यूब चैनल के माध्यम से कथा का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के भक्त इस पुण्य आयोजन से जुड़ सकेंगे।
कटनी की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही नई पहचान
यह भव्य कलश यात्रा और श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव न केवल कटनी को भक्ति का केंद्र बना रहा है, बल्कि नगर की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रहा है।








