
कटनी।आधार काप क्षेत्र में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर 31 जनवरी शनिवार एवं 1 फरवरी रविवार को विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
वाणी सेवा श्री रंगनाथ भजन परिवार, कटनी के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से पूजन-पाठ एवं संगीतमय अखण्ड मानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं 01 फरवरी 2026, रविवार को पूजन, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के समस्त धर्मप्रिय नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
Post Views: 485







