“गणतंत्र दिवस 2026 | पुलिस ग्राउंड झिंझरी में “स्वच्छ जल अभियान” की प्रेरक झांकी कटनी नगर निगम की” 

कटनी।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस ग्राउंड झिंझरी में आयोजित मुख्य समारोह में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा “स्वच्छ जल अभियान” की महत्वपूर्ण थीम पर आधारित एक आकर्षक, संदेशपूर्ण एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह झांकी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि कटनी नगर निगम की जवाबदेही, पारदर्शिता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

कटनी की जल आपूर्ति : एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित चक्र

कटनी शहर में जल आपूर्ति केवल पाइपलाइनों का जाल नहीं, बल्कि स्रोत से घर तक सुरक्षित जल पहुँचाने की एक वैज्ञानिक, नियोजित और भरोसेमंद प्रणाली है। इस संपूर्ण व्यवस्था को चार मजबूत स्तंभों के माध्यम से दर्शाया गया है—पहला स्तंभ – मजबूत बुनियादी ढांचा

कटनी नदी पर निर्मित इन्टेक वेल, अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र एवं शहर भर में स्थापित ओवरहेड टैंक यह सुनिश्चित करते हैं कि जल का हर चरण—स्रोत से लेकर भंडारण तक—पूरी तरह सुरक्षित और सुदृढ़ हो।

दूसरा स्तंभ – गुणवत्ता नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण

पेयजल की लैब टेस्टिंग के साथ-साथ अमृत मित्र के रूप में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाएँ घर-घर जाकर जल की जाँच कर रही हैं। यह पहल न केवल शुद्ध जल की गारंटी है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक सराहनीय मिसाल भी है।

तीसरा स्तंभ – शिकायत निवारण एवं रखरखाव

जल संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन सुविधा, शिकायतों का त्वरित, समाधान-कारक निराकरण और नियमित पाइपलाइन मरम्मत यह दर्शाती है कि नगर निगम समस्या नहीं, समाधान के साथ खड़ा है।

चौथा स्तंभ – जनभागीदारी

हर मंगलवार वार्ड स्तर पर आयोजित ‘जल सुनवाई’ प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद की सेतु बन रही है, जहाँ जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING