“संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें – अर्पित पोद्दार” 

कटनी। कटनी के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का यह ऐतिहासिक दिवस हमारे लोकतंत्र, संविधान और गणराज्य की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। वर्ष 1950 में इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अंगीकार कर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर अपनी पहचान स्थापित की।

अर्पित पोद्दार ने कहा कि हमारा संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित एक जीवंत दस्तावेज है, जो प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर भारत आज प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके सशक्त मार्गदर्शन में देश ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र ने देश को समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर किया है।

अर्पित पोद्दार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य औद्योगिक निवेश, कृषि-किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अधोसंरचना विकास तथा महिला-युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती दे रही हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सभी संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रहित में समर्पण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लें तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत व मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING