“108 एंबुलेंस में सागौन की तस्करी! ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई” 

नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव वन विभाग ने अवैध वनोपज तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत वन विभाग की टीम ने एक 108 एंबुलेंस (जननी वाहन) को पकड़ते हुए उसमें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा सागौन वनोपज जब्त किया है।

वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर के निर्देश में, उप वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर की मौजूदगी और वन परिक्षेत्र अधिकारी गोटेगांव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सिलवानी–बरहटा मार्ग पर की गई।
कार्रवाई के दौरान एम्बुलेंस वाहन क्रमांक CG04 NZ 5976 से सागौन के 10 नग बरामद किए गए, जो अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। इस मामले में सुमित चौधरी निवासी बरहटा सहित कुल 6 आरोपियों को मौके पर पकड़कर वाहन समेत जप्त किया गया।
वन विभाग द्वारा इस पूरे मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32526/07, दिनांक 23 जनवरी 2026 को पंजीबद्ध किया गया है।

बृजेश पांडे रेंजर वन विभाग गटेगांव

इस सफल कार्रवाई में वन विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। टीम में परिक्षेत्र सहायक बरहटा डी.पी. मेहरा, बीट प्रभारी विवेक पटेल, शशांक अग्रवाल, वसीम खान, महेंद्र मेहरा, सुनील गुप्ता, अनिल दुबे, नवाब राठौर, सचिन पाठक, मोना डेहरिया सहित अन्य सुरक्षा श्रमिकों का सहयोग शामिल रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध वनोपज तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, चाहे तस्कर किसी भी माध्यम का उपयोग करें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING