
न्यूज वॉइस ऑफ इंडिया
कटनी जिले के कन्हवारा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन शारदा माता मंदिर परिसर में हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर कृ.3 कन्हवारा अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कृपाल सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती उर्मिला बाई चौधरी एवं शंकर लाल चौधरी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा माता मंदिर में विराजित भगवान भोलेनाथ के पूजन के साथ किया गया आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
परामर्शदाता रामानुज पांडेय ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12 जनवरी से 26 जनवरी तक जिले से ग्राम स्तर तक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और जनभागीदारी से गांवों को समृद्ध बनाना है।
कार्यक्रम में आनंद और रचनात्मकता पर भी विशेष जोर दिया गया। ग्रामवासियों की सहभागिता से कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं और ग्राम विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्रामीणों को नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए अंतिम चरण में जल संचय, स्वच्छता, स्वदेशी एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का संचालन रामानुज पांडेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी ने किया इस आयोजन में नवांकुर संस्था के कोषाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, श्रीमती माया गुप्ता, श्री गनपत कोल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






