“केलवारा खर्द के तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम” 

newsvoiceofindia

कटनी।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केलवारा खुर्द से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक की पहचान श्रेयांश चौधरी (11 वर्ष) पिता सुरेश चौधरी, निवासी भरवारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रेयांश अपने ननिहाल केलवारा खुर्द आया हुआ था। मंगलवार को वह अपने एक दोस्त के साथ घर के पास बने तालाब के किनारे पहुंचा था।

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा।बालक के तालाब में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

बालक के परिजन कटनी

जैसे ही बालक की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING