
newsvoiceofindia
कटनी। जुहिला बाईपास ओवरब्रिज पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई दुर्घटना के बाद ट्रक में भरा सारा धान सड़क पर फैल गया, जिससे ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटते ही फसल दूर-दूर तक बिखर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में ट्रक को हटाने और सड़क पर बिखरे धान को समेटने का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
Views: 328






