“पुलिस थाने में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उपनिरीक्षकों के तबादले पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश” 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

कटनी।कटनी जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शनिवार देर शाम उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत किए गए हैं, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और कार्य-संतुलन कायम रखा जा सके।

किसके हुए तबादले

उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल को चौकी प्रभारी सिलौड़ी, थाना बड़वारा पदस्थ किया गया।

उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा को रक्षित केंद्र कटनी से थाना माधवनगर स्थानांतरित किया गया।

उपनिरीक्षक लेख सिंह को थाना बड़वारा से थाना कैमोर भेजा गया।

उपनिरीक्षक नवीन नामदेव को थाना माधवनगर से थाना बरही की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय को थाना कैमोर से चौकी प्रभारी सिलौड़ी बनाया गया।

प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा को थाना कोतवाली से रक्षित केंद्र कटनी पदस्थ किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING