जिला अस्पताल कटनी में गुटखा पर सख्ती, थूकने वालों पर ₹500 का जुर्माना

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

कटनी जिला अस्पताल को साफ-स्वच्छ रखने के लिए नए साल में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाने वाले गुटखा और तंबाकू खाने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात किए गए हैं, जो अस्पताल में प्रवेश करने वाले मरीजों के परिजनों की चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान पेंट की जेब में रखे तंबाकू और गुटखा के पाउच बाहर निकलवाए जा रहे हैं।

सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के निर्देश पर अस्पताल परिसर में थूककर गंदगी करने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। नई और पुरानी दोनों इमारतों के बाहर गार्डों की तैनाती की गई है, ताकि अस्पताल में स्वच्छता बनी रहे। लगातार मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासन ने यह कड़ा रुख अपनाया है, जिससे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई में सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING