“बड़ा हादसा टला: बनारस से कनाडा जा रहे दंपती की कार हुई बेकाबू, चारों टायर पंचर बाल बाल बचे दंपति

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बनारस से कनाडा जाने के लिए निकले एक दंपती की फोर व्हीलर तेज रफ्तार के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क क्रॉस करते हुए दूसरी दिशा में जा पहुंचा, जिससे कार के चारों टायर पंचर हो गए।

हादसे के समय कार में सवार पति-पत्नी दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे और बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से वाहन को सड़क से हटाया गया।

गनीमत यह रही कि उसी वक्त सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, वरना यह घटना एक बड़े और जानलेवा हादसे में बदल सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा, सतर्क ड्राइविंग और गति सीमा के पालन की अहमियत को उजागर करती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING