“नए साल की शाम मातम में बदली: पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर, ढाई साल की बच्ची समेत 4 की मौके पर मौत” 

कटनी। नए साल के पहले ही दिन जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। रीठी–रैपुरा मार्ग पर गुरुवार शाम हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। हीरापुर गांव के पास अनियंत्रित पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे रीठी–रैपुरा मार्ग पर बड़गांव के आगे हीरापुर गांव के समीप हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (UP 70 PT 5556) रैपुरा से टमाटर लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल (MP 35 MG 9536) से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई मोटरसाइकिल पर सवार चारों मृतक वंशकार समाज से थे और ग्राम बगदौर व आसपास के निवासी बताए जा रहे हैं। वे बरजी गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह पिकअप उनके लिए काल बनकर सामने आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों ने ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अन्नू बसोर (32 वर्ष), पिता कोमल बसोर, निवासी ग्राम बगदौर,कुमारी भारती (ढाई वर्ष), पिता अन्नू बसोर,विनोद बसोर (30 वर्ष), पिता रमेश बसोर, निवासी ग्राम रैपुरा,प्रेमलाल बसोर (32 वर्ष), पिता काशीराम बसोर, निवासी ग्राम बघवार, थाना रैपुरा के रूप में की गई।

वाहन छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार  

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े जाने के डर से उसने रीठी बायपास के पास एक खेत में पिकअप छोड़ दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से खेत में फंसे पिकअप वाहन को बाहर निकलवाकर जब्त किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं नए साल की खुशियां मातम में बदल गईं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING