
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया/ कटनी।ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र दतला नदी घाटों में लंबे समय से जारी अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्ती दिखाई है। बतादे कि माइनिंग विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को अचानक दबिश देकर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़कर जब्त किया। इन जब्त वाहनों को सिलौड़ी चौकी में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से लंबे समय से अवैध रूप से रेत की निकासी की जा रही थी, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था मिल रही शिकायतों के बाद यह पूरा मामला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर माइनिंग एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई इस पूरे मामले में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस द्वारा पहले भी अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन पुलिस को भनक लगते ही रेत माफिया मौके से फरार हो जाते थे। बुधवार को माइनिंग इंस्पेक्टर कमलेश परस्ते एवं पवन कुशवाह के नेतृत्व में माइनिंग विभाग की टीम टीआई ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने दतला नदी घाट में अचानक दबिश दी जहां कार्रवाई के दौरान दतला घाट और बम्होरी गांव के पास अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए चार ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें सिलौड़ी चौकी लाकर खड़ा कराया गया वही पुलिस एवं माइनिंग विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से आस पास के क्षेत्र में रेत माफिया में हड़कंप मच गया इस कार्यवाही से अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर रेत माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।







