
कटनी। Indian National Congress की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कटनी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव को अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा देगी और कांग्रेस की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री जाटव को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों को और सशक्त बनाएंगे।
बधाई देने वालों में प्रियदर्शन गोर, मंजू निषाद, विक्की चौधरी, एडवोकेट शैलेन्द्र जैन, शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह (एडवोकेट), हेमंत सोनी (एडवोकेट), प्रियांस त्रिपाठी, रौशनी पटेल, रज्जन पांडे, सोहन, मनोज बर्मन, जीतू जाटव, शरद यादव, ज्वाला, महेंद्र सिंह, दीपक वंशकार (पन्ना), राजेश जाट, गोलू शिवहरे, अभिषेक, रवि, गोलू सिंधी, दीपक गोठिया, रानू, गुड्डू, राजा, भाईजान, रमजान, दिनेश, मुकेश, श्याम, मुकुंद, गौरव, शूजल, शनि, सुमित, आकाश, दशरथ, मनोज, सीमा, आशा, गिरजा, सुनीता, पिंकी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होगा तथा सामाजिक सरोकारों को नई दिशा मिलेगी।






