“अवैध खनन पर कलेक्टर की सख्ती — दो ट्रक जब्त, खनिज अमला एक्शन मोड में” 

कटनी न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया। अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का असर अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है।
इन्हीं निर्देशों के तहत खनिज विभाग की टीम ने शहर से लगे बाहरी बाईपास मार्गों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान स्लीमनाबाद–कटनी रोड पर टीम ने दो ट्रकों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा।
पहला ट्रक MP-20 HB 6383, जिसमें मार्बल ब्लॉक भरा हुआ था…और दूसरा ट्रक RJ-14 GH 7554, जिसमें गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था—वह भी बिना किसी वैध दस्तावेज के।

दोनों ही ट्रकों पर अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए वाहनों को जब्त कर थाना स्लीमनाबाद में सुरक्षा हेतु खड़ा करा दिया गया है।इसी दौरान गुरुवार दोपहर ढीमरखेड़ा क्षेत्र की खदानों का भी निरीक्षण किया गया।कार्रवाई की पूरी कमान उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, और खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते ने संभाली। टीम पूरे अमले के साथ मौके पर मौजूद रही।

कलेक्टर की सख्ती के बाद यह संदेश साफ है—
कटनी में अब अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों पर बख्शिश नहीं मिलने वाली।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING