“कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देसी–विदेशी अवैध शराब जब्त, 3 केस दर्ज”

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में बीते मंगलवार देर शाम वृत्त क्रमांक 1 के अंतर्गत झर्रा टिकुरिया, भट्टा मोहल्ला, बंगला लाइन एवं कैम्प क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 215 पाव देशी मदिरा एवं 25 पाव विदेशी मदिरा (गोवा व्हिस्की) बरामद कर जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई जा रही है।

कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में सभी वृत प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े, वृत क्रमांक 1 के प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, वृत क्रमांक 2 प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति सहित अन्य आबकारी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING