विश्व दिव्यांग दिवस पर कटनी में दिव्यांगजनों का सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

 

विश्व दिव्यांग दिवस पर कटनी में दिव्यांगजनों का सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

कटनी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डी.डी.आर.सी.) कटनी में गुरुवार को दिव्यांगजनों का सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक  अनुराग मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक मार्दण्ड सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साइट सेवर संस्था के मनोज कहार एवं  संदीप रजक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसी क्रम में दिशा दिव्यांग संगठन के जिला अध्यक्ष  बृजकिशोर पाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि मार्दण्ड सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में जीवन संघर्षों और उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि “दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति के सपनों को रोक नहीं सकती। दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य संभव है।” उन्होंने दिव्यांग अधिनियम 2016 तथा शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

उपसंचालक अनुराग मोदी ने कहा कि “दिव्यांग शब्द केवल कमी नहीं, बल्कि विशेष क्षमता का प्रतीक है। ईश्वर जब एक क्षमता कम करता है, तो किसी अन्य क्षमता में और अधिक सामर्थ्य प्रदान करता है।” उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया—कैरम प्रतियोगिता: संजय प्रथम, शिवनारायण चौधरी द्वितीय, संजय तृतीय शतरंज प्रतियोगिता: राजेन्द्र कोरी प्रथम, चन्द्रशेखर द्वितीय गीत गायन: संदीप रजक प्रथम, राजेन्द्र कोरी द्वितीय जलेबी दौड़: लक्ष्मी चौधरी प्रथम, वैदिक श्रीवास्तव द्वितीय बैडमिंटन: मुकेश एवं बलराम कोरी द्वितीय स्थान कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं डिजिटल प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों को उपहार प्रदान किए गए।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से प्रीति श्रीवास्तव, दिव्यांशु कुररिया, नम्रता चौबे, प्रियंका रावत एवं भरत, तथा डी.डी.आर.सी. से मयंक मिश्रा, शरद सोनी, उमेश पटेल एवं श्याम सुन्दर मोरे उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING