अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, वेयरहाउस सील – 20 जनवरी तक धान निकासी पर प्रतिबंध

कटनी (01 दिसंबर) – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को एसडीएम कटनी के नेतृत्व में कुठला स्थित के.जी. चौदहा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। पूर्व निरीक्षण में पाई गई 18,600 बोरी धान के वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने पर वेयरहाउस को सील कर दिया गया है और जांच स्थापित कर दी गई है।

दलालों व व्यापारियों पर शिकंजा – 8 गोदामों की जांच

समर्थन मूल्य पर किसानों के बजाय दलालों और व्यापारियों द्वारा धान बेचने की रोकथाम के लिए 19 व 26 नवंबर को 8 गोदामों की जांच की गई थी।
इनमें से सांवरिया व श्रीजी वेयर हाउस में धान भंडारित नहीं पाया गया।

जुर्माने की बड़ी वसूली

रामाकृष्णा वेयरहाउस (बायपास कटनी) में 3,014 क्विंटल धान मिला, जिसमें: 1662.8 क्विंटल धान का मंडी शुल्क भुगतान 261.2 क्विंटल धान पर व्यापारी आकृति ट्रेडर्स द्वारा ₹37,128 पेनाल्टी के साथ जमा 77.76 क्विंटल बीज श्रेणी में होने से शुल्क मुक्त शेष 1012.24 क्विंटल पर मंडी शुल्क: ₹1,03,755 दाण्डिक निराश्रित शुल्क: ₹20,751
वसूली हेतु नोटिस जारी

अन्य वेयरहाउसों पर भी कार्रवाई जारी

मधुर नीलकंठ वेयरहाउस में 3,407 बोरी धान – रकबा व भंडारण में भारी अंतर, कार्रवाई प्रचलित

श्रीनिवास, गुप्ता, मधुर महादेव वेयरहाउस – अभिलेख परीक्षण जारी, जल्द कार्रवाई

धान निकासी पर कलेक्टर का आदेश – 20 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध

उपार्जन अवधि को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने व्यापारियों द्वारा खरीदी गई धान की निकासी पर 20 जनवरी 2026 तक प्रतिबंध लगा दिया है।

निकासी केवल: संबंधित एसडीएम की लिखित अनुमति अधिकृत व्यक्ति की उपस्थिति के बाद ही संभव होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह धान किसी भी स्थिति में उपार्जन केंद्रों में विक्रय हेतु नहीं पहुँचे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”