कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर ने दिलाई अधिकारियों को संविधान की शपथ एवं संविधान दिवस पर कटनी पुलिस ने संविधान शपथ के बाद लिया जन-सेवा का संकल्प 

कटनी। जिले भर में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

अपर कलेक्टर मिश्रा ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका—“हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने… तथा व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं” —की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, विंकी सिंहमारे उइके, ज्योति लिल्हारे, डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि डॉ. आर. एन. पटेल, सहायक संचालक कृषि मनीष मिश्रा, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव सहित खाद्य, आदिमजाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, उद्यानिकी, खनिज विभाग तथा निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

वही पुलिस अधीक्षक कर्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “भारत के संविधान” की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कराया गया।

इस दौरान एसपी ने सभी को संविधान में निहित मूल्य, आदर्श, मौलिक कर्तव्य और नागरिक-सेवा के सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कर्तव्यनिष्ठ, जवाबदेह और संवेदनशील पुलिसिंग की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर संविधान-समर्थित व पारदर्शी policing का संकल्प लिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING