कटनी में शुरू होगा भव्य सांसद खेल महोत्सव”फिट युवा – विकसित भारत की ओर बड़ा कदम” 

 

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया

कटनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को नई ऊर्जा देने के लिए जिलेभर में उत्साह का माहौल तेजी से बढ़ रहा है। 25 नवंबर को कटनी के दीनदयाल खेल परिसर (फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड) में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और शहर खेल रंग में रंग चुका है। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया और प्रसिद्ध क्रिकेटर केदार जाधव विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि तैयारियाँ तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।
आज शाम दीनदयाल खेल परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें आयोजन की रूपरेखा व्यवस्थाएँ जिम्मेदारियाँ का विस्तृत आकलन किया गया।

कटनी जिले की कटनी-मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 30,000 युवा जनपद व तहसील स्तर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे अंतिम मुकाबले 25 दिसंबर को पन्ना में होंगे।

 इन खेलों का होगा आयोजन

कबड्डी,खो.खो,कुश्ती,वॉलीबॉल,रस्साकशी,एथलेटिक्स,मलखंभ,फुटबॉल और कई अन्य रोमांचक प्रतियोगिताएँ

नेताओं की प्रतिक्रिया – कटनी के लिए गौरव का क्षण

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा— “कटनी के लिए यह बड़ा गौरव का अवसर है कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ यहां से हो रहा है। यह महोत्सव जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा मंच साबित होगा। हमें सामूहिक रूप से इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाना है।”

अब सबकी नजरें 25 नवंबर पर

जिले में लगातार बढ़ते उत्साह के साथ अब युवा, खिलाड़ी और नागरिक भव्य शुभारंभ का इंतजार कर रहे हैं। हजारों की उपस्थिति में कटनी एक बड़े खेल उत्सव की शुरुआत का साक्षी बनेगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING