भाजपा की एसआईआर समीक्षा बैठक: सही मतदाता पहचान को राष्ट्रीय मिशन बनाने का संकल्प

कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मंच पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, एसआईआर अभियान जिला संयोजक सतीश तिवारी तथा महामंत्री सुनील उपाध्याय उपस्थित थे।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा बोले — SIR राष्ट्रीय महत्व का दायित्व

अपने संबोधन में सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक मजबूती से जुड़ा गंभीर कार्य है।
उन्होंने बताया कि देश में अब एकीकृत मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होंगे, जिससे चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने SIR को उन मतदाताओं की पहचान का सटीक तरीका बताया जो गलत तरीके से नाम जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं।
उन्होंने कहा—
“सही मतदाता की पहचान और उन्हें उनका अधिकार दिलाना ही अभियान का मूल उद्देश्य है, और भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर निभा रहा है।”

प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने किया विस्तृत मार्गदर्शन

मुख्य वक्ता लोकेंद्र पाराशर ने SIR की प्रक्रिया, महत्व और क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया।
उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक स्वच्छता को नई दिशा देने वाला है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि—
“जहां आवश्यकता हो, जनप्रतिनिधियों की मदद लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचें। यह देश के हर नागरिक का अभियान है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन SIR अभियान के जिला संयोजक सतीश तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, जनपद अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, SIR मंडल संयोजक तथा बूथ BLA-2 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING