“एन.के.जे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुरखी टैंक क्षेत्र में 250 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब माफियाओं में मचा हड़कंप”

कटनी। एनकेजे थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सुरखी टैंक क्षेत्र में छापा मारते हुए 20 प्लास्टिक जारों में रखे लगभग 250 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और डीएसपी उषा राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में प्रहलाद सैयाम, आरिफ हुसैन, राजेश काछी, सोनू कहार, धुरेन्द्र यादव, शुभम गौतम और अमित श्रीपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING