फेमस होने के चक्कर में बना वीडियो! नकली रिवॉल्वर से वीडियो बनाने पर दी पुलिस ने शक्त हिदायत, पहुंची पुलिस टीम — लव वाइट कैफे में मचा हड़कंप

 

कटनी। सोशल मीडिया पर तिलक कॉलेज रोड स्थित लव वाइट कैफे में कुछ युवकों द्वारा एक युवक को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल होने की सूचना पर थाना एन.के.जे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एन.के.जे. और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित वीडियो कैफे के मालिक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में खुद ही बनवाया था, जिसमें नकली रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया गया था। पूछताछ में युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया।

कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भ्रामक, आपत्तिजनक या भय फैलाने वाले वीडियो का निर्माण या प्रसारण न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING