फरार आरोपियों पर पुलिस ने रखा दस हजार का इनाम — सूचना देने वालों का नाम रहेगा गोपनीय

कटनी। थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 579/25 धारा 25, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3(1)ए, 3(1)सी, 3(1)ई, 3(1)द,ध, 3(2)वी एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज गंभीर प्रकरण में चार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

फरार आरोपियों में —1️⃣ राम बिहारी हल्दकार पिता कठोरी लाल हल्दकार (उम्र 45 वर्ष)
2️⃣ रामानुज पाण्डेय पिता स्व. रामकिशोर पाण्डेय (उम्र 60 वर्ष 4 माह)
3️⃣ सतीष पाण्डेय पिता नारायण पाण्डेय (उम्र 34 वर्ष 3 माह)
4️⃣ पवन पाण्डेय पिता शंभुज पाण्डेय (उम्र 31 वर्ष)
सभी निवासी मटवारा, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी शामिल हैं।

लगातार तलाश के बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर, पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि —“जो कोई भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी सार्थक सूचना देगा जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे ₹10,000 की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”

फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज को भी भेजा गया है।

सूचना देने हेतु संपर्क करें —

पुलिस नियंत्रण कक्ष, कटनी: 📞 7587615946 / 07622-220412

थाना प्रभारी स्लीमनाबाद, कटनी: 📞 9691919706

 

Leave a Comment