“कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर कांग्रेस का हल्ला बोल” – माफी नहीं तो उग्र आंदोलन

 

न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया 

कटनी।नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद तेज़ हो गया है। कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए मंत्री विजयवर्गीय से तत्काल माफी की मांग की है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी पार्टी बताते हुए आरोप लगाया कि उनके नेता महिलाओं और बच्चियों के संबंध में अभद्र टिप्पणियां करने की आदत रखते हैं। रजनी वर्मा ने कहा कि विजयवर्गीय ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर जहाँ समाज कन्याओं का पूजन कर रहा है, वहीं भाजपा के मंत्री अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। इससे भाजपा की मानसिकता उजागर होती है। कांग्रेस महिलाओं के सम्मान में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा का यही चरित्र है? बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के मंत्री महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, राजा जगवानी, सुमन रजक, कल्पना पाठक, अदिता वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING