
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने आज जिले के थानों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस बदलाव में माधवनगर, ढीमरखेड़ा, स्लिमनाबाद, बहोरीबंद, महिला थाना एवं रीठी थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया है। अब इन थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति
माधवनगर थाना – निरीक्षक संजय दुबे (पूर्व में पुलिस लाइन)
ढीमरखेड़ा थाना – कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे (पूर्व में माधवनगर)
रीठी थाना – कार्यवाहक निरीक्षक मोहम्मद शाहिद (पूर्व में ढीमरखेड़ा)
स्लिमनाबाद थाना – कार्यवाहक निरीक्षक सुदेश समन (पूर्व में कंट्रोल रूम)
बहोरीबंद थाना – कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दहिया (पूर्व में स्लिमनाबाद)
महिला थाना – निरीक्षक वर्षा सोनकर
दो अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया रीठी थाना – कार्यवाहक निरीक्षक राखी पांडे बहोरीबंद थाना – निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कहा कि यह बदलाव जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।






