राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक में अर्पित की श्रद्धांजलि, मनाया “सद्भावना दिवस”

कटनी। स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक पर आज सुबह 11 बजे कांग्रेसजनों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नव नियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार और संचार क्रांति के जनक थे। उनके विज़न ने देश को नई दिशा दी।”

पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा कि “देश के विकास, प्रगति और उन्नति में राजीव जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि “कम समय में ही उन्होंने भारत को विश्व पटल पर ऊँचाई दिलाई, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

इस अवसर पर शहर कांग्रेस नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस जानो ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING