कांग्रेस ने जारी की 71 नए जिला अध्यक्षों की सूची, कटनी शहर की कमान अमित शुक्ला और ग्रामीण क्षेत्र की बागडोर सौरभ सिंह को सौंपी

कटनी। लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 71 नए जिला एवं ग्रामीण अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। जारी सूची में कटनी जिले को भी नई नेतृत्व टीम मिली है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट अमित शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व कुंवर सौरभ सिंह को दिया गया है।

नई नियुक्तियों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि अमित शुक्ला के नेतृत्व में शहर संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, वहीं ग्रामीण इलाकों में सौरभ सिंह की सक्रिय भूमिका से कांग्रेस का जनाधार और सुदृढ़ होगा। कांग्रेसजनों का मानना है कि इस नए नेतृत्व से आने वाले चुनावी समीकरणों में पार्टी को फायदा होगा और संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING