जबलपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती: 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये कैश लेकर फरार तीन नकाबपोश

न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया 

जबलपुर के (खितौला)। शहर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन नकाबपोश लुटेरों ने इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में धावा बोलकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख लगभग रुपये नकद लूट लिए। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को कट्टे की नोंक पर बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया और महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

सुबह 9 बजे का सनसनीखेज हमला

सुबह करीब 9 बजे बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद तीन लुटेरे अंदर घुसे। कर्मचारियों को धमकाने के बाद उन्होंने सीधे लॉकर खोला और सोना व नकद निकाल लिया। इसके बाद बदमाश हाईवे की ओर भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

सूचना मिलते ही सिहोरा और खितौला पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सूर्यकांत शर्मा एसपी

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING