झिंझरी चौकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 80 हजार के जेवरात चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

कटनी। झिंझरी चौकी पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 80 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।

पूरा मामला थाना माधवनगर अंतर्गत मझौली टोला का है। 6 अगस्त को विसरती बाई ने झिंझरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त को वह अपनी बेटी के घर गई थीं, और जब लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी चांदी का हाथ का कड़ा चोरी हो गया है।

चोरी की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले बिट्टू उर्फ सौम्य बर्मन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की, और उसके कब्जे से चोरी गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए।

इस कार्रवाई में एचसी पंकज त्रिपाठी, राजेश चौधरी, आरक्षक अजय सिंह और सुरेश कोरी की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की सांस ली जा रही है, वहीं आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING