चाकूबाजी का फिर से खूनी खेल — कटनी जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह के पास युवक पर हमला, हालत गंभीर

कटनी, 4 अगस्त: न्यूज़ वॉइस ऑफ़ इंडिया 
कटनी में कुछ दिनों पहले हुई चाकूबाजी की घटना जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी, वह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि शहर में एक और चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आ गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह के पास की बताई जा रही है, जहां दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान हर्ष यादव, निवासी थाना रंगनाथ, के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल हर्ष यादव को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

            हर्ष यादव घायल युवक

हर्ष यादव के मुताबिक, हमलावरो ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING