“ऑपरेशन मुस्कान” बना संजीवनी: बिना बताए घर से निकली किशोरी को जीआरपी जबलपुर ने परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार

कटनी/जबलपुर। मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की सजगता एक बार फिर रंग लाई। जबलपुर रेल पुलिस की सतर्कता से एक नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया। बतादे कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी थाना जबलपुर के प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 शैलेंद्र सिंह को थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी के एएसआई आजाद सिंह से सूचना मिली कि निहालिका झरिया नाम की 18 वर्षीय बालिका अपने घर से बिना बताए जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर निकली है।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह तत्परता दिखाते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन के जनरल कोच से बालिका को सुरक्षित उतार लिया। बालिका को उसके परिजनों के आने तक दोस्त की पत्नी अख्तरी खातून की देखरेख में जीआरपी थाना कटनी में सुरक्षित रखा गया।

बाद में लड़की के पिता पुष्पक झरिया, निवासी ग्राम पड़रिया, थाना शाहपुरा, जिला डिंडोरी के सुपुर्द सहसुरक्षित सुपुर्दगीनामा के माध्यम से किया गया।

जीआरपी की इस तत्परता और मानवीय पहल पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और जीआरपी की सजगता की सराहना की।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING