बड़वारा जनपद कि नवागत सीईओ प्रभा टेकाम ने किया पदभार ग्रहण कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ के साथ अपने अधिकारी का किया भव्य स्वागत

कटनी जिला अंतर्गत जनपद बड़वारा कि कमान दो माह पहले तक के के पांडेय के पास रही इसके बाद उनके लाइन अटैच हो जाने के बाद कटनी जनपद सीईओ कि कमान संभालने वाले जनपद सीईओ प्रदीप सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था जिनके द्वारा लगभग महीनों तक जनपद बड़वारा कि जिम्मेदारी निभाई गई दिनांक 6 जून को मध्यप्रदेश के 26 जनपद सीईओ की ट्रांसफर सूची जारी हुई जिनमे से उसी सूची में सतना जिला के ऊंचेहरा जनपद में पदस्थ सीईओ प्रभा टेकाम का नाम शामिल था जिनका ट्रांसफर सीधे जनपद बड़वारा में किया गया  छूते हुए कार्य को पूरा करने के कारण उनको बड़वारा आने में समय लगा इस दौरान प्रभारी सीईओ सिंह के प्रभार में जनपद संचालित होता रहा।

दिनांक 7 जुलाई को नवागत सीईओ को उंचेहरा जनपद से रिलीव किया गया रिलीव होने के तुरंत बाद उन्होंने जनपद कार्यालय बड़वारा का पदभार ग्रहण कर लिया है

नगागत अधिकारी का कहना है कि जनपद बड़वारा अंतर्गत आने वाली 66 ग्राम पंचायतो में से किसी भी पंचायत का विकास कार्य रुका हुआ है। या धीमी गति से चल रहा है उन कार्यो को करने में तेजी लाई जाएगी साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाएगा।

गौरतलब है कि पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कार्यालय में पदस्थ सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारियो से योजना वार जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शासन कि महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी  ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी इसके अलावा कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास पंचायतो में सीसी रोड पेयजल योजना सहित अन्य निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया उन्होंने बताया कि जल्द ही विकासखंड कि ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा दरअसल जिस जनपद के अधिकारी द्वारा इस तरह के वादे किए जा रहे हैं उक्त जनपद कार्यालय भ्रष्टाचार के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहा आया है आय दिन उक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों पर विभिन्न मामलों को लेकर आरोप लगते आये हैं अब देखना यह बाकी होगा नवागत अधिकारी के वादे कितने खरे साबित होते हैं

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING