ओवरलोडिंग और मनमानी भाड़ा वसूली पर CSP ने कसा शिकंजा, 7 हाइवा जब्त ऑटो ई रिक्शा चालकों पर भी कार्यवाही

कटनी। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सीएसपी नेहा पचिषिया के नेतृत्व में देर रात ओवरलोड और अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ओवरलोड वाहनों को मौके पर रोका और आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर 7 हाइवा वाहनों को कोतवाली थाने में खड़ा कराया।

इनमें से 6 हाइवा में गिट्टी और एक हाइवा में रेत लदी हुई पाई गई, जिन पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इन वाहनों की टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिट) भी उपलब्ध नहीं थी।

सीएसपी नेहा पचिषिया ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऑटो चालक यात्रियों से मनमाने ढंग से अधिक भाड़ा वसूल रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने देर रात विशेष कार्रवाई की योजना बनाई। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और मोटरसाइकिल चालकों पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। वही अभी अवेध शराब को लेकर रेलवे स्टेशन के पास ईश्वर कृपा परिसर में स्थित बार में सघन जांच की गई

पुलिस की इस मुहिम से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी और अवैध शराब के विक्रय करने वालों पर भी लगाम लगेगी वहीं यात्रियों से अत्यधिक चालकों द्वारा पैसा वसूलने की शिकायत पर यह कार्यवाही से चालकों पर भी लगाम लगेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING