लक्ष्मीबाई चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित, ABVP ने मनाई वीरांगना की पुण्यतिथि

कटनी। आज 18 जून को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के कचहरी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, वीरता और बलिदान की प्रतीक झांसी की रानी को नमन किया गया।

महारानी लक्ष्मीबाई ने 18 जून 1858 को देश की आज़ादी के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनके अप्रतिम साहस और शौर्य की गाथा आज भी हर भारतीय के हृदय में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने जिस अदम्य साहस से युद्ध किया, वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अमर है। उनके शौर्य पराक्रम और साहस का बखान करते हुए उन्हें याद किया गया।

गौरतलब है कि कटनी के प्रमुख चौराहे कचहरी चौक को महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर समर्पित किया गया है, जहाँ उनकी प्रतिमा स्थापित है।

ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवम अन्य सामाजिक संगठन भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING