तेवरी बायपास पर हत्या: अज्ञात युवक की चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर की गई हत्या, मची सनसनी

कटनी/स्लीमनाबाद।
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर एक दर्दनाक हत्या ने सनसनी फैला दी है। कॉकटेल ढाबा के पास एक टपरे के पीछे खून से सनी लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि लगभग 40 से 50 वर्षीय अज्ञात युवक की 14 जून से 17 जून के बीच चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के अनुसार मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शव की हालत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया है और प्रथम दृष्टया मिले तथ्यों के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मृतक की पहचान होना मामले की तह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING