बरही में शराब माफियाओं का आतंक! पुलिस मूकदर्शक, ग्रामीण युवा नशे के गिरफ्त में”

 

कटनी।बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला बीट समेत आसपास के गांवों में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। हालात ऐसे हैं कि घरों, गुमटियों और अंडे के ठेलों तक से खुलेआम शराब बेची जा रही है — और ये काम सिर्फ वयस्कों तक सीमित नहीं, बल्कि अवयस्कों को भी आसानी से शराब मिल रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से ही शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय पुलिस माफियाओं की छत्रछाया बन गई है।

असर:

स्कूल-कॉलेज के छात्र नशे के गिरफ्त में

रोजाना हो रहे झगड़े, पारिवारिक कलह

क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर

जवाबदेही का सवाल:
पुलिस और आबकारी विभाग को सब कुछ पता है, लेकिन कार्रवाई नदारद। कभी-कभी खानापूर्ति के लिए कच्ची शराब जब्त कर ली जाती है, और इसे ही सफलता बता दिया जाता है।

जनता की मांग:
बरही क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर दिलीप यादव और एसपी अभिनय विश्वकर्मा से तुरंत अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

बरही से नीरज तिवारी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING