कटनी: सूने मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा कला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम केलवारा कला निवासी उर्मिला पटेल (उम्र 52 वर्ष) विगत 13 जून को अपने घर पर ताला लगाकर बाहर गई थीं। इसी दौरान रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

घर लौटने पर जब उर्मिला पटेल ने ताले टूटे देखे और सामान बिखरा पाया, तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत कुठला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”