“थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा तरफ से अवैध शराब तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 54 लीटर अवैध देशी शराब, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त” आरोपी रोशन अहिरवार मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त

छतरपुर – छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय, उत्पादन एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 67 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल अफीम, 800 किलोग्राम गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, दो-दो सैकड़ा से अधिक नशीली टैबलेट, इंजेक्शन, 15000 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है।
विगत रात्रि थाना लवकुश नगर पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान महोबा तरफ से अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम जेल तिराहा प्रतापपुर रोड पर पहुंची। संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, चादर से ढकी हुई 6 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर कीमत करीब ₹15000, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लवकुश नगर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, अवैध शराब तस्करी में लिप्त दोनों अभियुक्त रोशन अहिरवार पिता हर प्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम प्रतापपुरा थाना लवकुश नगर, शिवपाल सिंह उर्फ भौवन पिता लल्ला सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुरा थाना लवकुश नगर
को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर  नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक अजय अम्बे, प्रधान आरक्षक माता बदल, वीरेंद्र, आरक्षक रमाकांत, बलराम, उमेश, हिरदेश, देव सिंह, उदय सिंह की भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING