प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

कटनी, मध्यप्रदेश।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कटनी साउथ रेलवे स्टेशन सहित देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के बीकानेर से आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया।

कटनी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं खजुराहो सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों की सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप में निर्मित कटनी साउथ स्टेशन का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि:

विधायक, विजयराघवगढ़ – श्री संजय सत्येन्द्र पाठक

विधायक, मुड़वारा –  संदीप जायसवाल

विधायक, बड़वारा –  धीरेन्द्र बहादुर सिंह

महापौर, कटनी – श्रीमती प्रीति सूरी

कलेक्टर, कटनी –  दिलीप कुमार यादव

पुलिस अधीक्षक, कटनी –  अभिजीत रंजन

निगमाध्यक्ष – मनीष पाठक

जिला भाजपा अध्यक्ष –  दीपक टंडन सोनी

रेलवे एरिया मैनेजर – रोहित सिंह

पूर्व राज्य मंत्री – श्रीमती अलका जैन

कटनी साउथ स्टेशन की प्रमुख विशेषताएँ:

अत्याधुनिक डिज़ाइन और यात्री केंद्रित सुविधाएँ

विस्तृत प्लेटफार्म, स्वच्छ व वातानुकूलित वेटिंग हॉल

उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाएँ और डिजिटल डिस्प्ले

दिव्यांगजनों के लिए समुचित पहुंच सुविधा

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यह स्टेशन भविष्य की यात्रा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जो कटनी सहित समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

ग्राम विकास को लेकर जन अभियान परिषद की कार्यशाला, प्रस्फुटन समितियों को दिए गए प्रशिक्षण और विकास के मंत्र नशा मुक्ति, हरियाली, गौ सुरक्षा, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहा विशेष जोर

SANSKRITIIAS , IAS COACHING