प्रशासनिक सुदृढ़ता हेतु निगमायुक्त ने अधिकारियों के कार्य दायित्वों में किया पुनर्गठन” अतिक्रमण शाखा को सौंपे सुगम यातायात और अवैध निर्माण रोकथाम के महत्वपूर्ण निर्देश

कटनी। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावशील और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य दायित्वों में आवश्यक फेरबदल किए हैं।

श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार, शैलेन्द्र प्यासी को अतिक्रमण प्रभारी के पद से मुक्त करते हुए, मानेन्द्र सिंह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिक्रमण शाखा प्रभारी का अतिरिक्त उत्तरदायित्व सौंपा गया है। साथ ही, उन्हें कार्यपालन यंत्री एवं उपयंत्री (जल प्रदाय विभाग) के निर्देशन में नवीन एवं पुराना जलशोधन संयंत्र तथा पंप हाउस के संचालन एवं संधारण कार्यों की निगरानी का दायित्व भी प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में, राकेश रजक (स्थायी कर्मी) एवं  देवेंद्र वाजपेयी फिक्स वेतन कर्मचारी को ट्रेड लाइसेंस से मुक्त कर अतिक्रमण शाखा में प्रभारी के निर्देशन में विभागीय कार्य संपादन हेतु नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री अभिषेक बघेल (उद्यान पर्यवेक्षक) को वार्ड क्रमांक 01 से 45 तक ट्रेड लाइसेंस वसूली का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

अतिक्रमण नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु विशेष निर्देश

निगमायुक्त श्री दुबे ने अतिक्रमण शाखा को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन शहर के मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग एवं मुनादी कर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे। साथ ही, यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इसके अतिरिक्त, अतिक्रमण शाखा को निर्देशित किया गया है कि वह अवैध निर्माण, स्थायी अतिक्रमण, बेजा कब्जा एवं अवैध कॉलोनी निर्माण की रोकथाम हेतु कार्यपालन यंत्री व क्षेत्रीय उपयंत्री के साथ समन्वय स्थापित करे। साथ ही, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त अस्थायी अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिक (एल-1) स्तर पर ही शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर जारी आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन हो तथा कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING