शहर की दीवारें अब बोलेंगी” – चित्रों के ज़रिए जागरूकता का संदेश जगन्नाथ चौक से बरगवां तक दीवारों और पिलरों पर चित्रकारी से सज रहा शहर

 

कटनी।प्रवीण कुमार पाराशर/ शहर की सुंदरता और जनजागरूकता को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शुरू किया गया सौंदर्यीकरण अभियान अब लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस नवाचार के तहत जगन्नाथ चौक से बरगवां तक के ओवर ब्रिज पिलरों और दीवारों पर रंग-बिरंगे प्रेरणादायक चित्र उकेरे जा रहे हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से किए जा रहे इस कार्य में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, यातायात नियम, शासकीय योजनाएं, धार्मिक प्रतीक और स्थानीय पर्यटन स्थलों को सुंदर चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस पहल को शहरवासियों द्वारा सराहना मिल रही है और यह अभियान नगर के सौंदर्य में अभूतपूर्व वृद्धि कर रहा है। 

नवाचार की हो रही सराहना

महापौर श्रीमती सूरी के इस अभिनव प्रयास की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। दीवारों पर बनाई जा रही चित्रकारी केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि जनजागरूकता का प्रभावशाली माध्यम भी बन रही है। इन चित्रों के माध्यम से स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं की जानकारी और यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नगर निगम प्रशासन का यह प्रयास शहर को केवल सुंदर बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और शहर की सकारात्मक छवि गढ़ना है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि एक सुंदर, स्वच्छ और जागरूकता से परिपूर्ण शहर न केवल नागरिकों के लिए बेहतर होता है, बल्कि आगंतुकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता है।

चित्रों में संस्कृति और विरासत की झलक

ब्रिज के पिलरों और दीवारों पर चित्रित कलाकृतियों में कटनी की संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखने को मिल रही है। यह पहल शहर की विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है और नागरिकों में गर्व की भावना का संचार करती है।

“शहर को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है” – महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील की है कि चित्रों से मिल रही प्रेरणा को जीवन में अपनाएं और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, “सड़क किनारे दीवारों पर बनाई गई ये चित्रकारी लोगों को शिक्षित और प्रेरित करती है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, एक संस्कृति बननी चाहिए।

स प्रकार, कटनी शहर की यह रंगीन पहल न केवल सौंदर्य बढ़ा रही है, बल्कि हर नागरिक को एक जागरूक, जिम्मेदार और गर्वित भागीदार बना रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING