
नरसिंहपुर। जिले में चल रही रवी उपार्जन गेहूं खरीदी में लगे आर बी एसोसिएट्स भोपाल कम्पनी के सर्वेयरों की अनियमितता और जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के आदेश पर कम्पनी के ही सुपरवाइजर द्वारा पदमुक्त किया गया था।
जिसको लेकर गुस्साए सर्वेयरों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसे जिला सुपरवाइजर ने झूठा निराधार और बदले की भावना का करार देते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले और पैसों लेने का बेबुनियादी आरोप लगाकर जिला प्रशासन कम्पनी और सुपरवाइजर के प्रति गलत भ्रम पैदा करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है।
वही सुपरवाइजर रीतेश कौरव का कहना है कि कम्पनी सर्वेयरों की भर्ती प्रक्रिया स्वयं उच्च स्तर पर मुख्यालय भोपाल से करती है जिसमे बिना भेदभाव के बड़े ही पारदर्शिता के अनुभव एवं दस्तावेज सत्यापन के साथ चयन किया जाता है जिसमें सुपरवाइजर का हस्तक्षेप नहीं होता है गलत काम करने वाले सर्वेयरों को हटाए जाने पर झूठी और बेबुनियादी शिकायत कलेक्टर को देकर अपने करीबी समाचार पत्रों में मेरी गलत खबर चलवा कर मेरी और मेरी कंपनी की छवि धूमल करने का प्रयास किया गया है जो कि गलत है जिससे मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
क्या कहना है इनका
वही जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन प्रियंका राय से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि समिति और किसानों से सर्वेयरों की अनियमितता करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर मेरे द्वारा सुपरवाइजर को बोलकर दोनों को हटाने की कार्रवाई के लिए कहा गया था।
रजनीश कुमार कौरव,नरसिंहपुर मध्य प्रदेश







