अज्ञात कारणों के चलते सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत, परिजनों ने लगाये हत्या के आरोप एसडीओपी पन्ना, कोतवाली टीआई ने संभाला मोर्चा परिजनों को कराया शांत, निष्पक्ष कार्यवाही का दिया आश्वासन

पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बराछ निवासी संजय उर्फ भैया राजा भैया बघेल पिता भगत सिंह बघेल उम्र 26 वर्ष विगत दिनों 12 फरवरी 2025 को रात्रि में पन्ना बराछ मोड पर घायल अवस्था में मिले थे। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना लाया गया था।

जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया था। रीवा में परिजनों को प्राथमिक उपचार ठीक-ठाक नहीं लगा इसके बाद वह नागपुर उपचार के लिए ले गए थे । उपचार के दौरान युवक संजय उर्फ भैया राजा बघेल ने 21 फरवरी 2025 को अंतिम सांस ली। जिनके शव को आज दिनांक 23 फरवरी 2025 को ग्रह ग्राम बराछ लाया गया, जहां पर परिजनों ने शव को चौकी पुलिस के सामने रखकर मृतक की मौत पर हत्या के आरोप लगाए हैं । जैसे ही चौकी के सामने स्थानीय ग्राम वासियों की भीड़ बढ़ती देखी तत्काल ही चौकी प्रभारी शिशिर मंडल द्वारा कोतवाली नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा एवं एसडीओपी पन्ना एसपीएस बघेल एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण थोटा को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक पन्ना ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल ही एसडीओपी पन्ना शिवाप्रताप सिंह बघेल तथा कोतवाली नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा को पुलिस बल के साथ घटना स्थल ग्राम बराछ रवाना किया। एसडीओपी पन्ना शिव प्रताप सिंह बघेल एवं कोतवाली नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा ने मृतक के परिजनों से वार्तालाप किया तथा उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी, किसी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। घटना पर थाना पुलिस ने मार्ग कायम कर घटना से संबंधित जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। इसके साथ ही शराब पीने का आदि था। युवक शराब पीकर नसे की हालत में गिरकर घायल हुआ है या फिर किसी के द्वारा जानबूझकर चोट पहुंचाई गई है यह पुलिस जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

“विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात! सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंड का उद्घाटन, सीधी को पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर” 1,943 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार दोनों रेलखंडों से विकास को मिलेगी रफ्तार | देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन को दिखाई रेल मंत्री ने हरी झंडी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING