छतरपुर पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” अभियान के 8 दिनों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु 25 हज़ार से अधिक लोगों को किया गया जागरूक

 

डिजिटल दुनिया में सतर्क नागरिक के साथ साईबर स्मार्ट बनने हेतु दिलवाई जा रही शपथ

पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के 11 दिवसीय 1 फरवरी से 11 फरवरी तक सायबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक” सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान ”सेफ क्लिक” चलाया जा रहा है। पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। साइबर अपराध जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, महिला संबंधी साइबर अपराध इत्यादि से बचाव हेतु बुजुर्गों, युवकों, युवतियों, छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
डिजिटल दुनिया में सतर्क नागरिक के साथ साईबर स्मार्ट बनने हेतु शपथ दिलवाई जा रही है।
“सेफ क्लिक” अभियान के 8 दिवस में छतरपुर मुख्यालय, सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत जन चौपाल, बस स्टैंड, बाजार, विद्यालयों, हॉस्टलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को ऑनलाइन शपथ उपरांत डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिल रहा है।
अभियान में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालय एवं जनचौपाल में छात्र-छात्राओं, नगर, ग्राम वासियों से मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सदुपयोग करने, दुष्प्रभाव से दूर रहने, लिंक में पुष्टि के उपरांत क्लिक करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में निजी जानकारी साझा न करने एवं अनावश्यक कंटेंट अपलोड या शेयर न करने हेतु अपील की। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गेम से सावधानी बरतने हेतु कहा जा रहा है।*
आज छतरपुर मुख्यालय में देरी रोड, तिराहा, सागर रोड, नौगांव रोड में जन चौपाल के माध्यम से, थाना नौगाँव में बस स्टैंड, थाना किशनगढ़ क्षेत्र के सामुदायिक बाजार में जनसंवाद, थाना ईशानगर क्षेत्र के शासकीय स्कूल में जागरूक किया गया।

“सेफ क्लिक” अभियान के अष्ठम दिवस में 3000 लोगों से अधिक को जागरूक किया गया एवं शपथ दिलवाई गयी।

जिले में एक सप्ताह में विद्यालय, सार्वजनिक स्थल, जन चौपाल के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी, साइबर टीम, संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा 25 हज़ार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। जागरूकता हेतु प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित करवाया जा रहा है।

राहुल रैकवार ब्यूरो चीफ के साथ कैमरा मैन विकास रैकवार
छतरपुर एमपी

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING