
कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने फिर से दीपक पर भरोसा जताया है। आपको बतादे कि कटनी जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमे दीपक सोनी टंडन को पार्टी का फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के उच्च नेतृत्व द्वारा की गई है।
बहरहाल दीपक सोनी टंडन को पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में उनकी गतिविधियों और योगदान के लिए जाना भी जाता है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को कटनी जिले में मजबूती मिलने की पार्टी को उम्मीद है।
इस अवसर पर, दीपक सोनी टंडन ने कहा, “मैं पार्टी के उच्च नेतृत्व का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी फिर सौंपी है। मैं कटनी जिले में पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए और आगे काम करूंगा।
Views: 373







