पश्चिम मध्य रेल जोन के डीआईजी ने स्टेशन पर मौजूद महाकुंभ की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…. मोजूद अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश… सुरक्षा पर खास फोकस आने जाने वालों पर और भी सख्त नजर रखने के निर्देश

कटनी महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर कटनी रेलवे स्टेशन पर व्यापक तौर पर रेलवे की तैयारी हो चुकी है आपको बता दें की प्रयागराज आने जाने वाले यात्रियों के लिए विश्राम हेतु रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को विश्राम करने पंडाल की खास व्यवस्था रेलवे प्रशासन द्वारा की गई हैं। जिसमें यहां पहुंचने वाले यात्री रुक सकेंगे साथ ही पंडाल के पास कैटरिंग स्टॉल की व्यवस्था के अलावा रेलवे स्टेशन परिसर में मेडिकल टीम यात्रियों के जांच हेतु मोजूद है।

बहरहाल रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पश्चिम मध्य रेल जॉन रेल सुरक्षा बल के डीआईजी रंजीत कुमार त्रिपाठी एवं कमांडेंट मुनव्वर खान कटनी जंक्शन पहुंचे जहां उन्होंने यात्रियों के विश्राम हेतु बनाए गए पंडाल का निरीक्षण किया एवम स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया इस दौरान जबलपुर जोन पश्चिम मध्य रेल के डीआईजी रंजीत त्रिपाठी ने स्टेशन पर मौजूद महाकुंभ की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया वहा मोजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए सुरक्षा पर उन्होंने खास फोकस करने के साथ आने जाने वालों पर भी सख्त नजर रखने के निर्देश दिए है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING