
Newsvoiceofindia,/
कटनी।न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया बड़ी प्रमुखता से जनहित मुद्दों को लेकर प्रशासन के सामने लाता रहा है। इस खबर को भी बड़ी प्रमुखता से प्रशासन के सामने लाया गया जिसका असर देखने को मिला और प्रशासन ने जनता को हो रही परेशानियों को दूर करने पहल शुरू की, बहरहाल कटनी में झर्रा टिकुरिया से साउथ स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन विस्तार का कार्य जारी है। इसी बीच पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा मार्ग को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए मोटरेबल कार्य कराया जा रहा है।
सझर्रा टिकुरिया से साउथ स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन विस्तार का काम प्रगतिरत है। सीवर लाइन के कार्य के दौरान बारिश होने से सड़क के कुछ हिस्सों में कीचड़ और गड्ढे उत्पन्न हो गए बारिश के चलते मार्ग की स्थिति खराब होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों सहित पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Newsvoiceofindia पर दिखाई गई खबर को संज्ञान हुए हुए नागरिकों की समस्या को देखते हुए नगर पालिक निगम का मैदानी अमला मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया।
आवश्यकतानुसार सड़क पर सुधार, मिट्टी-मुरम डालने और समतलीकरण सहित मोटरेबल कार्य कराया जा रहा है, ताकि बारिश के बावजूद आवागमन को सुगम बनाए रखा जा सके।
कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि निगम की टीम द्वारा मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जहां भी आवश्यकता सामने आ रही है, वहां तत्काल सुधार एवं समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है और मार्ग को आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम प्रशासन द्वारा सीवर लाइन विस्तार कार्य के साथ-साथ प्रभावित झिंझरी और नगर के अन्य मार्गों पर भी आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
फिलहाल निगम के मैदानी अमले द्वारा मार्ग पर लगातार मोटरेबल कार्य कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय नागरिकों और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बारिश के बीच सीवर लाइन विस्तार के कारण प्रभावित मार्ग को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार सुधार कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि बारिश थमने के बाद सड़क की स्थिति को स्थायी रूप से सुधारने के लिए निगम की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।









