जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर दुर्गेश निषाद को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा गुंडा-बदमाशों और जिला बदर के आरोपियों की निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 02 जनवरी 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र का जिला बदर बदमाश दुर्गेश निषाद पिता देवी दयाल निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी जगमोहन दास वार्ड, नई बस्ती, थाना कोतवाली, जो कि जिला दंडाधिकारी कटनी के आदेशानुसार कटनी जिले एवं आस-पास के जिलों से जिला बदर किया गया था, थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से निवास करते हुए पाया गया।

दुर्गेश निषाद द्वारा जिला बदर के आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसे तत्काल धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING