मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना…. 15 दिसंबर को रामेश्वर जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 1 मार्च 2025 को होगी रवाना

कटनी।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 15 दिसंबर को रामेश्वर की तीर्थ यात्रा पर जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन 1 मार्च 2025 को कटनी से होगी रामेश्वरम के लिए रवाना।

बतादे कि डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता ने बताया रामेश्वरम जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन आईआरसीटीसी लिमिटेड द्वारा इसके रखरखाव के मद्देनजर किया गया है। कटनी से रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में हुए इस परिवर्तन की सूचना संबंधित तहसील कार्यालय एवं जनपद कार्यालय के माध्यम से दी जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING